ऋषभ पंत को क्या हो रहा है बार-बार क्यों टूट रहे हैं? | Ponting ने बताई असली वजह!"
Kargil Vijay Diwas GK: कारगिल विजय दिवस 26 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है? जानिए उस ऐतिहासिक जंग की 10 बातें
Kargil Vijay Diwas GK Questions With Answers: 26 जुलाई का दिन हम भारतीयों के लिए बेहद मायने रखता है। गर्व से भरा यह दिन भारतीय सेना के शौर्य की कहानी कहता है। भारत ने कारगिल युद्ध में पाकिस्तान को हराकर ऐतिहासिक विजय हासिल की थी। इस मौके पर हम आपके लिए जीके क्विज लाए हैं।
जनरल नॉलेज सवाल-जवाब के जरिए नई पीढ़ी को उनके बलिदान की जानकारी मिलती है, जिसे याद रखना और आसान हो जाता है। पढ़िए कारगिल युद्ध से जुड़े 10 रोचक और महत्वपूर्ण जनरल नॉलेज सवाल-जवाब, जो न सिर्फ आपके ज्ञान को बढ़ाएंगे, बल्कि देशभक्ति से भी जोड़ेंगे।
संबंधित स्टोरीज़
'सैयारा' की 'वाणी' ने बारिश के बीच चलाया आंखों से जादू, मास्क लगा जींस- टॉप में छा गईं अनीत पड्डा
'तन्वी द ग्रेट' में डूब गए अनुपम खेर के 50 करोड़! एक्टर्स को अब तक नहीं दी है फीस, पैसे मांगकर बनाई थी फिल्म
'कपूर और खान के बीच पांडे आउट ऑफ सिलेबस आ गया', अहान के लिए चंकी के इस पोस्ट पर लोगों ने अनन्या पर उठाई उंगली
कौन हैं IPS राशि डोगरा, जिनके 'विदाई समारोह' में पहुंचे जैकी श्रॉफ- कार्तिक आर्यन, सितारों का दिखा जलवा
1. कारगिल युद्ध कब लड़ा गया था?
जवाब: कारगिल युद्ध मई 1999 से जुलाई 1999 तक चला था।
2. कारगिल युद्ध किस ऑपरेशन के अंतर्गत लड़ा गया था?
जवाब: कारगिल की जंग ऑपरेशन विजय के तहत लड़ी गई थी।
3. कारगिल युद्ध के दौरान भारत के प्रधानमंत्री कौन थे?
जवाब: जब देश में कारगिल युद्ध छिड़ा, तब अटल बिहारी वाजपेयी भारत के प्रधानमंत्री थे।
GK in Hindi: भारत के 3 राज्य जहां कोई अनपढ़ नहीं है, एक तो अभी-अभी लिस्ट में जुड़ा
4. कारगिल युद्ध के दौरान भारत के सेना प्रमुख कौन थे?
जवाब: उस समय जनरल वी. पी. मलिक भारत के सेना प्रमुख थे, जो कारगिल युद्ध को लीड कर रहे थे।
5. कारगिल युद्ध में परमवीर चक्र से सम्मानित कैप्टन का नाम बताइए, जिन्होंने टाइगर हिल पर वीरता दिखाई थी।
जवाब: कैप्टन विक्रम बत्रा ने टाइगर हिल पर वीरता दिखाई थी, उन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था।
6. वो कौन-से दो मुख्य क्षेत्र थे, जहां सबसे अधिक लड़ाई हुई?
जवाब: तोलोलिंग और टाइगर हिल।
7. कारगिल युद्ध में कितने सैनिक शहीद हुए थे?
जवाब: कारगिल की लड़ाई में लगभग 527 भारतीय सैनिक शहीद हुए थे।
8. कारगिल में पाकिस्तान की घुसपैठ को पहले किस चरवाहे ने देखा था?
जवाब: सबसे पहले एक स्थानीय चरवाहे ताशी नामग्याल ने कारगिल में पाकिस्तानी घुसपैठियों को देखा था।
9. कारगिल युद्ध की सबसे प्रमुख विशेषता क्या थी?
जवाब: यह युद्ध ऊंचाई वाले इलाकों में लड़ा गया था, जहां तापमान -10°C से -20°C तक गिरता था।
#first1news #tranding #latestnews #viralnews