Breaking News :

खालिस्तानवादी उग्रवादी इंदरजीत सिंह गोसाल को कनाडा में हथियारों से जुड़ी आरोपों में गिरफ्तार किया गया ||  

"Mujhe Parwah Nahi": Pakistan Star Sahibzada Farhan Breaks Silence On AK47 Gesture Against India ||  

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कनाडा, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और पुर्तगाल द्वारा फलस्तीन को स्वतंत्र राज्य के रूप में मान्यता देने के फैसले को "आतंकवाद को इनाम देने" जैसा बताते हुए उसकी निंदा की। ||  

प्रधानमंत्री मोदी ने नवरात्रि के पहले दिन 'जीएसटी बचत उत्सव' की शुरुआत की घोषणा की, जिससे घरेलू बजट को मिलेगा नया संबल। ||  

प्रधानमंत्री मोदी आज 524 साल पुराने त्रिपुरेश्वरी मंदिर का करेंगे उद्घाटन, यह उनकी त्रिपुरा की 11वीं यात्रा और मंदिर का दूसरा दौरा है। ||  

मुंबई के कोस्टल रोड पर रविवार सुबह एक तेज रफ्तार लैम्बोर्गिनी कार डिवाइडर से टकरा गई। ||  

दिल्ली के लिए रवाना होने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट लंदन हवाई अड्डे से टेकऑफ से पहले वापस लौटी, यात्री ने बोर्डिंग नहीं की ||  

Haryana पश्चिमी दिशा की ओर यात्रा करने से बचें, अति आवश्यक होने पर जौ खाकर प्रस्थान करें  ||  

Haryana अब विधानसभा का सत्र 22 अगस्त से 27 अगस्त तक चलेगा- अनिल विज  ||  

एल्विश यादव के घर पर फायरिंग करने वाले आरोपी का  एनकाउंटर ||  

हिन्दू मुस्लिम एकता को मजबूत करने के लिए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने अपनी रणनीति तेज कर दी है।गुरुवार को संघ प्रमुख मोहन भागवत दिल्ली के हरियाणा भवन में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे है ||  

सायं  4/14 बजे  तक-: यह एक अशुभ योग है इस योग में कोई भी शुभ कार्य नहीं करने चाहिये  ||  

सीबीआई जांच में कुछ अलग मिलता है तो राज्य सरकार दिलाएगी सजा ||  

युवाओं में जेजेपी का क्रेज, मजबूती के साथ आगे बढ़ रही जेजेपी - दिग्विजय चौटाला ||  

Delhi यमुना नदी को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने के लिए गठित की जाएगी संयुक्त कमेटी : मुख्यमंत्री ||  

Gurgaon Haryana 4 महीने बाद स्वामी ज्योति गिरी महाराज के अस्पताल के भवन वह कब्जा मुक्त। ||  

Haryana आर्थिक रूप से कमजोर बेटियों की शादी के लिए लाखों रुपये देगी सरकार ||  

Haryanaछापेमारी में चिन्हित स्थान से बड़ी मात्रा में जब्त की गई एमटीपी किट्स,आरोपी फरार ||  

पटना में STET अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, TRE-4 से पहले परीक्षा कराने की मांग पर हंगामा ||  

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ का ट्रेलर लॉन्च विवादों में, कोलकाता में कार्यक्रम रद्द ||  

TRE4 भर्ती पर खामोश क्यों हैं नीतीश जनता ने मांगा जवाब ,आक्रोश में लोग ! ||  

बहादुरी का सम्मान: मथुरा के कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में 'ऑपरेशन सिंदूर' का बोर्ड लगाया गया ||  

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2025 : आज मनाया जा रहा है कान्हा का जन्मोत्सव, रात 12:00 बजे से होगा विशेष पूजन का शुभ मुहूर्त ||  

79वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान 2035 तक तैयार होगा ‘सुदर्शन चक्र’ राष्ट्रीय सुरक्षा कवच ||  

4 अक्टूबर से चेक जमा करने पर कुछ घंटों में मिलेगा पैसा, चेक क्लियरिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव ||  

देखिए आज मौसम के साथ साथ देश विदेश की बड़ी खबरें ||  

अनिल विज ने कहा देश भक्ति की भावना से बड़े-बड़े देश के दुश्मन डरकर भाग जाते हैं ||  

सुप्रीम कोर्ट द्वारा आवारा कुत्तों के मामले में दिए गए ऐतिहासिक निर्णय के लिए ,धन्यवाद रैली ||  

उत्तर प्रदेश में बर्ड फ्लू का खतरा, CM योगी ने दिए कड़े निर्देश ||  

बिहार चुनाव से पहले मतदाता सूची में घोर लापरवाही, विपक्ष बोला– लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ ||  

12 साल बाद हरियाणा में कांग्रेस की खुली कुम्भकर्णी नींद ? ||  

5 बिहार मतदाता सूची संशोधन (SIR) से जुड़ी याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई। ||  

Gurugram 112 नंबर की खुली पोल,समय पर नहीं पहुंची पुलिस।   ||  

Gurugram जिला प्रशासन व ट्रैफिक प्रबंधन की लापरवाही से प्रतिदिन लगता है जाम ||  

एक नहीं, दो वोटर आईडी! तेजस्वी यादव की ईमानदारी पर सवाल, चुनाव आयोग ने भेजा दूसरा नोटिस ||  

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया न्यूज चैनलों के प्रतिनिधियों संग किया संवाद ||  

बिहार के लैलख में विधायक पवन यादव की 'बाइक सवारी' बनी चर्चा का विषय, खराब सड़कों से परेशान जनता ||  

तेज प्रताप यादव का 'गोपनीय गठबंधन', एक दल के सिर्फ 3 फॉलोअर्स, लेकिन दावा संपूर्ण बदलाव का ||  

बचाओ सब कुछ खत्म हो गया उत्तरकाशी का खौफनाक मंजर ? ||  

हिंदी को लेकर क्या बोलीं काजोल? जो मच गया इतना बवाल ? ||  

हरियाणा जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला गिरफ्तार। ||  

SSC परीक्षा में लिखी गई बर्बादी की स्क्रिप्ट लाखों छात्रों का भविष्य बना मज़ाक ? ||  

अनिल विज ने कहा कथावाचक और संत में बहुत फर्क होता है इनकी बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए ||  

तेजस्वी यादव के दो वोटर ID विवाद पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: सियासत गरमाई ||  

एशिया की सबसे बड़ी जंगल सफारी को लेकर सक्रिय हुई केंद्र सरकार, गुरुग्राम में मंत्रियों ने किया निरीक्षण ||  

बहुत बड़ी खबर साध्वी प्रज्ञा सिंह और कर्नल पुरोहित को आज कोर्ट ने बाइज्जत बरी किया। ||  

तृप्ति डिमरी की झोली में बड़े प्रोजेक्ट्स, एनिमल के बाद बन गईं नेशनल क्रश – अब इन फिल्मों में आएंगी नजर ||  

मैं सबसे वरिष्ठ विधायक हूं, मैंने सारा हरियाणा देखना है, इसलिए मैं जल्द ही सारे हरियाणा का दौरा शुरू करने वाला हूं ||  

बेगूसराय में रिश्तों का खून: बेटे ने पिता को मारी गोली, हालत गंभीर, गांव में फैली दहशत ||  

बिहार में घोटाले की सरकार कब होगी नैया पार तेजस्वी ने कहा जुमलेबाज ||  

हरियाणा के लोगों का बिजली बिल आएगा शून्य,बस यह इंतजाम करना पड़ेगा। ||  

हरियाणा में अनिल विज को साइड करना चाह रही है बीजेपी। ||  

सपा प्रमुख अखिलेश यादव को सत्ता से दूर होने का दुख ||  

एडीसी वत्सल वशिष्ठ ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं ||  

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बाघों की दहाड़, बाघ संरक्षण में उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर  ||  

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान: आशा और ममता वर्कर्स की प्रोत्साहन राशि में भारी बढ़ोतरी ||  

जिला की सडक़ों को वाहन चालकों के लिए बनाया जाए सुरक्षित- एडीसी राहुल मोदी ||  

पहलगाम में क्रूर हमला हुआ, हम सरकार के साथ चट्टान की तरह खड़े रहे', लोकसभा में बोले राहुल गांधी ||  

पहलगाम में क्रूर हमला हुआ, हम सरकार के साथ चट्टान की तरह खड़े रहे', लोकसभा में बोले राहुल गांधी ||  

तेज प्रताप ने RJD परिवार पर साधा निशाना भाई वीरेंद्र पर पार्टी कार्रवाई क्यों नहीं कर रही ||  

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अब हर चीज में खोट नजर आने लगा है जोकि डिप्रेशन की निशानी है - ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज ||  

लोकसभा में 20-20 मैच चल रहा है जिसमें भारत की तरफ से भाजपा व पाकिस्तान की तरफ से कांग्रेस खेल रही है, जीत भारत की होगी : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ||  

Sunday 26-10-2025

भारत का ग्रोथ इंजन है हरियाणा : मुख्यमंत्री नायब सैनी

चंडीगढ़, 20 सितंबर।

 

हमारा लक्ष्य रोजगार मांगने वाला नहीं, रोजगार देने वाला युवा बल तैयार करना है : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

  • आत्मनिर्भर भारत संकल्प से ही भारत विकसित राष्ट्र बनेगा : मुख्यमंत्री नायब सैनी
  • आत्मनिर्भरता और स्वदेशी का संदेश लेकर कार्यकर्ता हर गांव, हर कस्बे, हर गली तक पहुंचे : नायब सैनी  
  • एमएसएमई हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़, उद्यम हमारे सामाजिक-आर्थिक ताने-बाने की धमनियां हैं : नायब सैनी

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में मुख्यमंत्री के अलावा राष्ट्रीय सचिव अल्का गुर्जर, प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, प्रदेश महामंत्री, सांसद, विधायक हुए शामिल

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा

कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प से ही भारत विकसित राष्ट्र बन सकता है। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा संकल्प है जो हमें आत्मनिर्भरता की ओर ले जा रहा है। यही भारत की असली ताकत है और इसी ताकत को पहचानते हुए पीएम मोदी ने स्वदेशी का नारा दिया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी शनिवार को पंचकूला स्थित भाजपा कार्यालय पंचकमल में आत्मनिर्भर भारत संकल्प कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता में हुई इस कार्यशाला को राष्ट्रीय सचिव अल्का गुर्जर, प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के अलावा संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यशाला में प्रदेश महामंत्री एवं मंत्री कृष्ण बेदी, प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया सहित सांसद, विधायक, मंत्री, जिलों के अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी तथा आत्म निर्भर भारत संकल्प की टीम मौजूद रही।


कार्यशाला में बोलते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा

कि 25 सितंबर से लेकर 25 दिसंबर तक आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान चलेगा। इस अभियान की चर्चा हर गली और घर-घर तक पहुंचनी चाहिए।  मुख्यमंत्री ने कहा कि आज की यह कार्यशाला न केवल हमें एक साथ जोड़ती है, बल्कि हमें पीएम मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने की प्रेरणा देती है। 
नायब सैनी ने कहा कि हमारे सामने विकसित भारत 2047 का विजन है। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने गुलामी की बेड़िया तोड़ी, अब हमारी बारी है कि हम आर्थिक गुलामी की जंजीरों को काटकर एक आत्मनिर्भर, सशक्त समृद्ध भारत की नींव रखे। श्री सैनी ने कहा कि यह एक ऐसा विजन है जहां हर नागरिक सशक्त हो, जहां हर युवा को रोजगार मिले और हमारी अर्थव्यवस्था विश्व के सामने अपने कदम मजबूती से आगे बढ़ा सके। उन्होंने कहा कि हमें हर नागरिक में यह विश्वास पैदा करना है कि हम खुद से आगे बढ़ सकते हैं।


मुख्यमंत्री ने कहा कि आत्म निर्भर ‘‘सुराज’’

का भी आधार है। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने जिस स्वराज का सपना देखा था, उसे सुराज में बदलने के लिए हम पिछले 11 सालों से लगातार कोशश कर रहे हैं। इस ‘‘सुराज’’ का मार्ग पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने दिखाया था और वे आजीवन इसके लिए काम करते रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि स्वदेशी ही आत्मनिर्भरता का मूल आधार है।

 
सीएम ने कहा कि मेक इन इंडिया,

लोकल फॉर वोकल, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और स्किल इंडिया जैसी पहल देश को नई उंचाईयों पर लेकर जा रही है। नायब सैनी ने कहा कि क्षेत्र चाहे कोई भी हो हम सब एकजुट होकर देश के विकास के लिए काम करते हैं तभी हमारा राष्ट्र वास्तव में विकसित बनता है।


मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आगे बोलते हुए कहा कि पीएम मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था को पांच ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने कहा कि आज मुझे यह बताते हुए बड़े ही गर्व और गौरव की अनुभूति हो रही है कि आज भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है।

आने वाले दशकों में विश्व  विश्व की अर्थव्यवस्था में भारी परिवर्तन होने के संकेत हैं। विश्व अर्थव्यवस्था में भारत का हिस्सा वर्तमान 5 प्रतिशत से बढ़कर वर्ष 2040 तक 20.8 प्रतिशत हो जाने का अनुमान है। 
नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आत्मनिर्भरता के इकोनॉमी, इंफ्रास्ट्रक्चर, सिस्टम, डेमोग्राफी और डिमांड ये पांच स्तंभ बताए हैं। इन पांच स्तंभों के माध्यम से देश नई बुलंदियों को छुएगा। उन्होंने कहा कि जब हम आत्मनिर्भर भारत की बात करते हैं, तो हरियाणा का नाम गर्व से लिया जाता है।  प्रधानमंत्री मोदी ने भी हरियाणा को भारत का ग्रोथ इंजन कहा है।


 सैनी ने कहा कि प्रदेश में ’आत्मनिर्भर हरियाणा-आत्मनिर्भर भारत’ अभियान के अन्तर्गत ’हरियाणा आत्मनिर्भर पोर्टल’ आरम्भ किया गया है। कोई भी व्यक्ति या व्यवसायी अपना नया काम-धन्धा शुरू करने के लिए इस पोर्टल के माध्यम से योजनाओं का लाभ उठा सकता है।


उन्होंने कहा कि एमएसएमई हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। ये उद्यम हमारे सामाजिक-आर्थिक ताने-बाने की धमनियां हैं। ये उद्योग करोड़ों लोगों को रोजगार देते हैं, नवाचार को बढ़ावा देते हैं। ’विकसित भारत-विकसित हरियाणा’ के लक्ष्य को पूरा करने की यात्रा में एमएसएमई उद्यमी सबसे महत्वपूर्ण यात्री हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हरियाणा अवसरों, संभावनाओं और समृद्धि की धरा के रूप में जाना जाता है। हरियाणा प्रदेश जनसंख्या व क्षेत्रफल की दृष्टि से छोटा राज्य है। लेकिन यह देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों में से एक है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जी.डी.पी. में हरियाणा का 3.6 प्रतिशत का योगदान है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा एमएसएमई विकास के लिए हरियाणा को राष्ट्रीय एमएसएमई पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने प्रदेश में पदमा कार्यक्रम को लागू किया है। यह ’वोकल फॉर ग्लोबल’ और ’आत्मनिर्भर भारत’ के सिद्धांतों पर आधारित है। इसका उद्देश्य हरियाणा के प्रत्येक ब्लॉक में क्लस्टर स्तर पर एक आत्मनिर्भर औद्योगिक बुनियादी ढांचा तैयार करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हरियाणा में व्यापार करने में आसानी के लिए 48 विभागों के 1100 से अधिक गैर जरूरी नियमों को समाप्त किया है। 
नायब सैनी ने कहा कि आज हरियाणा देश-विदेश के निवेशकों की पहली पसंद बन गया है। गत 11 वर्षों में प्रदेश में 7 लाख 66 हजार सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग लगे हैं तथा इनमें 39 लाख लोगों को रोजगार मिला है। हमने ’हरियाणा राज्य स्टार्टअप नीति-2022’ लागू की है। इससे प्रदेश में नई स्टार्टअप संस्कृति विकसित हुई है। हमने राज्य को देश का नंबर वन स्टार्टअप हब बनाने का संकल्प लिया है।  प्रदेश में 19 यूनिकॉर्न कंपनियां हैं। इनके अलावा, 250 से अधिक फॉर्च्यून-500 कंपनियां भी यहां हैं।


मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सब आत्मनिर्भरता की दिशा में हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हमारा लक्ष्य रोजगार मांगने वाला नहीं, रोजगार देने वाला युवा बल तैयार करना है। उन्होंने कहा कि ’आत्मनिर्भर भारत’ कोई एक दिन की बात नहीं, यह एक यात्रा है। इसमें सरकार, समाज, उद्योग, किसान, महिला, युवा सभी को मिलकर चलना है। मुख्यमंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हुए कहा कि  आत्मनिर्भरता और स्वदेशी का संदेश लेकर हर गांव, हर कस्बे, हर गली तक पहुंचे। 

 

Uploaded Image


##सरकार #पार्टी #सेवा_कार्य #मीडिया_विभाग #डा_सतीश_पूनिया #जनसंपर्क #समाज_सेवा #सकारात्मक_परिवर्तन #सामाजिक_जिम्मेदारी #सामुदायिक_सहयोग
सबसे पहले | सबसे तेज़ | आँखो देखी सभी खबरों को आपके सामने लाये इस सफर में आप भी करे आपके एरिया गांव, शहर, कस्बे की सभी खबरों को हमारे साथ साँझा अपने एरिया की खबरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए website visit करें। www.ninnnews.com Youtube पर खबरों को देखने के लिए हमारे चैनल को Subscribe करें। https://www.youtube.com/@newindianewsnetwork
#first1news #tranding #latestnews #viralnews